{"_id":"6ac252aa222991797909ae1e","slug":"danger-from-dilapidated-school-buildings-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-127070-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जर्जर स्कूल भवनों से खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जर्जर स्कूल भवनों से खतरा
Sun, 04 Oct 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 04 Oct 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के करीब 12 से अधिक राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के भवन जर्जर हैं। कई विद्यालयों के भवन, शौचालय और चहारदीवार क्षतिग्रस्त होने से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। वहीं कुछ विद्यालयों में पेयजल आपूर्ति ठप होने से भोजन माताओं को आधा से एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट ने बताया कि लोस्तु-बड़ियारगढ़, कड़ाकोट, अकरी बारजूला, डागर और मलेथा पट्टी के कई विद्यालयों की स्थिति खराब है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय चिलेड़ी का भवन जर्जर, सौड़ू का शौचालय व चारदीवारी क्षतिग्रस्त और डाथीडागर के दरवाजे टूटे हैं। टोला, राड़ागाढ़ और रिगोली मल्ली विद्यालय भी बदहाल हैं। प्राथमिक विद्यालय मैखंडी में पेयजल योजना ठप होने से भोजनमाता करीब एक किलोमीटर दूर से पानी ला रही हैं। उन्होंने जल्द सुधार नहीं होने पर ग्रामीणों के साथ आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद