{"_id":"676edf0f47007171fb06365b","slug":"cse-third-year-students-demonstrated-in-horse-racing-college-pauri-news-c-5-1-gkp1010-580275-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: घुड़दौड़ी कालेज में सीएसई तृतीय वर्ष के छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: घुड़दौड़ी कालेज में सीएसई तृतीय वर्ष के छात्रों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। तीन सेमेस्टरों से गलत विषय पढ़ाए जाने से नाराज जीबीपीआईईटी घुड़दौड़ी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच के तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने संस्थान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरोप लगाया कि पिछले डेढ़ सालों से संस्थान में उन्हें जो विषय पढ़ाए गए वे उनकी शाखा के अंतर्गत नहीं आते हैं।
मुख्यालय के जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (जीबीपीआईईटी) घुड़दौड़ी के सीएसई (एआईएमएल) ब्रांच के तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने काॅलेज परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन समेस्टर यानी डेढ़ साल से संस्थान की ओर से उन्हें ऐसे विषय पढ़ाए जा रहे हैं, जो कि उनकी ब्रांच के अंतर्गत नहीं आते। कहा कि अब संस्थान उन्हें पिछले छह माह के सेमेस्टर की 40 कक्षाएं 20 दिनों में पूर्ण करने पर आमादा है।
आरोप लगाया कि संस्थान की ओर से छात्रों पर दबाव बनाया जा रहा है कि 20 दिनों की कक्षाओं के बाद उन्हें यूटीयू द्वारा संचालित परीक्षाओं का पालन करना होगा। संस्थान की मंशा है कि छह माह के सेमेस्टर की 40 कक्षाएं महज 20 दिनों व इसी जनवरी माह में पूरी कर ली जाएं, जो कि कतई संभव नहीं है। कहा कि संस्थान में जनवरी माह में शीतकालीन अवकाश होता है।
विज्ञापन
ऐसे में प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते कक्षाएं संचालित करना छात्र हित में नहीं। उन्होंने उक्त सभी कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से लेने की मांग उठाई है। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं एचओडी सीएसई प्रो. आशीष नेगी ने बताया कि छात्रों की मांगों के अनुसार ही कार्य किया जाएगा। इस मौके पर आशुतोष सुयाल, अंशुल शाह, श्रेय डोभाल, योगेश असनोड़ा, अंकित दसौनी और वेदांश तोमर आदि शामिल रहे।