{"_id":"65a7b692e92dd6fa540394e6","slug":"crowd-of-people-gathering-in-purna-kumbhiya-jaat-of-ghantakarna-devta-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-3468-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: घंटाकर्ण देवता की पूर्ण कुंभिया जात में उमड़ रही लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: घंटाकर्ण देवता की पूर्ण कुंभिया जात में उमड़ रही लोगों की भीड़
विज्ञापन
धार पंयाकोटी में घंटाकर्ण महाजात में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते केंद्रीय संस्कृत व
केंद्रीय संस्कृत विवि के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के छात्रों ने दी प्रस्तुति
देवप्रयाग/कीर्तिनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के धारपंयाकोटी गांव में घंटाकर्ण देवता की पूर्ण कुंभिया जात में देव दर्शनों के लिए लोग दूर दराज क्षेत्रों से पहुंच रहे हैं। इस दौरान श्रद्धालु देवताओं के आशीर्वाद लेने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद ले रहे हैं।
केंद्रीय संस्कृति विवि, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग के छात्र-छात्राओं और कलाकारों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डॉ. वीरेंद्र बर्त्वाल के नेतृत्व में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग के विद्यार्थियों की 18 सदस्यीय टीम के स्वस्ति वाचन मंत्र पाठ से कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
टीम ने मांगल गीत से रंगारंग प्रस्तुति का शुभारंभ किया। ‘नारैणी मां भवानी’ और ‘हुरणी का दिन’ जागरों ने आध्यात्मिक वातावरण उत्पन्न कर दिया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत ‘कृष्ण महिमा’ नाटक का सबने आनंद लिया। संदेश भट्ट, धनंजय देवराडी ने कवितापाठ किया। डॉ. वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल ने ‘त्यरा बाना’ और ‘म्यरी ब्वे’ कविताएं सुनाकर शृंगार और वात्सल्य रसों से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
शिवानी सती और धनंजय के ‘उतरैंणी कौथिग’ और रचना नौडियाल के ‘सुलपा की साज’ गीतों पर खूब तालियां बटौरी। पायल के गढ़वाली रीमिक्स पर युवा झूम उठे तो शशांक चंदोला के ‘ज्यू हलकू ह्वे जालू’ गीत ने भाव विभोर कर दिया। कोमल शर्मा ने संस्कृत गीत गाया। टीम में राम शर्मा, आंशुल पाठक, मधु, श्रेष्ठा, मनस्वी, जितेंद्र, राधिका टोडरिया, योगेश सेमवाल, दिगंबर रतूड़ी, सुमित कोटियाल, अभिषेक पाठक आदि शामिल थे। संचालन डॉ. वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल ने किया।