फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Crowd of patients swarms district hospital after three-day holiday

Pauri News: तीन दिन के अवकाश के बाद जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़

Wed, 21 Oct 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 21 Oct 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Crowd of patients swarms district hospital after three-day holiday
पौड़ी। तीन दिन के अवकाश के बाद बुधवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल खुलते ही उपचार के लिए मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। ओपीडी के बाहर पंजीकरण और चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल में दिनभर काफी चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एलडी सेमवाल ने बताया कि बुधवार को अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 350 के पार पहुंच गई। उन्होंने बताया कि लगातार तीन दिन के अवकाश के बाद अस्पताल खुलने के कारण मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ। अवकाश के दौरान उपचार नहीं मिल पाने के कारण कई मरीज बुधवार को अस्पताल पहुंचे। इसके चलते ओपीडी में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन


वहीं, मौसम में बदलाव के बीच सर्दी-जुकाम से पीड़ित मरीज भी उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लेकर दवाएं लीं। सुबह से ही ओपीडी के बाहर मरीजों और उनके तीमारदारों की आवाजाही बनी रही। अस्पताल में अधिक संख्या में मरीज पहुंचने के कारण चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की व्यस्तता भी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ. आनंद खंकरियाल ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव करने, साफ-सफाई का ध्यान रखने और परेशानी होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed