{"_id":"a8d3a7afa3d8f8ca4c53c173b1884ec0","slug":"two-person-dead-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी खाई में गिरी, दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
Updated Thu, 12 Nov 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन
खिर्सू मोटर मार्ग पर मांडाखाल के समीप एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने से उसपर सवार सिंगोरी गांव निवासी दो लोगों की मौत हो गई। घटना के कारण दीपावली के दिन पूरा सिंगोरी गांव शोक में डूबा रहा।
विज्ञापन
कई घरों में चूल्हे नहीं जले। उपजिलाधिकारी पीएल शाह ने बताया कि सिंगोरी गांव निवासी प्रवीन सिंह(14) पुत्र नरेंद्र सिंह और योगेंद्र सिंह (21) पुत्र सुरेंद्र सिंह मंगलवार को दिन में करीब तीन बजे स्कू टी पर सवार होकर पौड़ी से अपने गांव सिंगोरी जा रहे थे। मांडाखाल से कुछ आगे पहुंचते ही यह स्कू्टी खाई में जा गिरी। जिससे दोनों की मौके पर रही मौत हो गई।
विज्ञापन
समय पर घर नहीं लौटने पर रात को परिजनों ने अन्य लोगों के साथ रातभर पौड़ी खिर्सू मोटर मार्ग पर दोनों की तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार को सुबह खोजबीन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी का पता लगने पर इस हादसे का पता चला।
विज्ञापन