फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   tealer

टेलर ने किशोरी से की छेड़छाड़

Tue, 17 Feb 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी Updated Tue, 17 Feb 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
मानपुर तिराहे पर एक लेडीज टेलर की दुकान पर कपडे़ सिलवाने के लिए नाप देने आई एक किशोरी के साथ टेलर ने छेड़खानी कर दी।
विज्ञापन


किशोरी ने इसकी शिकायत परिजनों से की। गुस्साए परिजन और आसपास के लोगों ने टेलर की जमकर धुनाई और दुकान में तोड़फोड़ कर दी।

 पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली में आरोपी और उसके परिजनों ने लिखित रुप से माफी मांगी।   
जानकारी के अनुसार मंगलवार दिन में करीब ढाई बजे कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी एक अन्य युवती के साथ मानपुर तिराहे पर स्थित लेडीज टेलर की दुकान पर कपड़े सिलवाने देने के लिए आई थी।

आरोप है कि किशोरी के कपड़ों का नाप लेते वक्त टेलर ने छेड़खानी की। किशोरी ने घर जाकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


 आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। भीड़ ने टेलर की दुकान के अंदर का सारा सामान सड़क पर फेंक दिया और टेलर की पिटाई कर दी।

 भीड़ की पिटाई से आरोपी टेलर बेहोश हो गया। पुलिस ने उसे राजकीय संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार और मेडिकल कराने के बाद उसे थाने ले आई।

टेलर के परिजनों ने किशोरी के परिजनों से गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी। पुलिस का कहना है कि किशोरी के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। आरोपी ने लिखित रुप में माफी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रभारी कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि युवक ने लिखित में दिया कि भीड़ ने उसे मारा और उसका सामान बाहर फेंक दिया। लेकिन उसे इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं करनी। माफी मांगने के बाद किशोरी के परिजन भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed