फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   मकान का ताला तोड़ चोरों ने चार लाख के गहने उड़ाए

मकान का ताला तोड़ चोरों ने चार लाख के गहने उड़ाए

Thu, 26 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़ चोरों ने चार लाख के गहने उड़ाए
पौड़ी। पट्टी पटवालस्यूं के थापली गांव में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर करीब चार लाख रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पटवारी पंकज के मुताबिक मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

थापली गांव निवासी ताजवर सिंह पटवाल ने कहा कि उनका भतीजा सुरेंद्र सिंह परिवार के साथ बीते दिनों दिल्ली गया हुआ था। इस बीच चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर सोने की दो नथ, दो चेन, मांगटीका, छह रिंग, दो जोड़ी कुंडल आदि लगभग चार लाख रुपये के गहने और 25 सौ रुपये नकद चुरा लिए। चोर घर में रखी नोटों की 12 मालाएं भी चुरा ले गए। उन्होंने कहा कि दस-दस रुपये के नोटों की ये मालाएं उनके भतीजे को शादी में मिली थीं। ताजवर सिंह ने बताया कि पट्टी पटवालस्यूं चौकी में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पटवालस्यूं प्रथम के पटवारी पंकज ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द मामले का खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed