फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   विदेश में नौकरी का दिया झांसा, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विदेश में नौकरी का दिया झांसा, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Tue, 04 Jun 2019 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
विदेश में नौकरी का दिया झांसा, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
पौड़ी। जनपद के थाना क्षेत्र थलीसैंण में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। क्षेत्र के कोला दरिया गांव के देवचंद्र से लंदन की एक मेडिकल कंपनी व एजेंट ने नौकरी के नाम पर 20 लाख 55 हजार रुपये ठग लिए हैं। पुलिस ने लंदन की मेडिकल कंपनी व एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र थलीसैंण के कोला दरिया गांव के देवचंद्र का इंटरनेट के माध्यम से जनवरी 2019 में लंदन की मेडिकल कंपनी से संपर्क हुआ। कंपनी ने दिल्ली स्थित एजेंट से संपर्क करने के साथ ही देवचंद्र को नौकरी का भरोसा दिया। उसने फरवरी से मई तक कंपनी के खाते में 20 लाख 55 हजार रुपये आठ किस्तों में जमा किए। वह घर के जेवर, जमापूंजी के साथ-साथ कई रिश्तेदारों से कर्ज लेकर यह राशि जमा करता रहा। उसके धैर्य का बांध तक टूटा, जब एजेंट ने स्वयं की फीस, वीजा स्टैपिंग के नाम से छह लाख 40 हजार रुपये की मांग फिर से की। देवचंद्र के पास अब देने के लिए कुछ नहीं था। उसने थाना थलीसैंण पहुंच कर ठगी की पूरी कहानी पुलिस के सामने रखी। पुलिस ने मामले में लंदन की कंपनी नोविटिक मेडिकल फार्मा लाइफ यूके और उसके एजेंट फ्लैक्स मिलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर ली है। थानाध्यक्ष केएस बिष्ट ने बताया कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर क्षेत्र के कोला दरिया गांव निवासी देवचंद्र से 20 लाख 55 हजार की ठगी हुई है। उन्होंने कहा कि मामले में लंदन की मेडिकल कंपनी नोविटिक मेडिकल फार्मा लाइफ यूके और उसके एजेंट फ्लैक्स मिलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर ली गई है।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर और बेटे की नहीं मानी
पौड़ी। थाना क्षेत्र थलीसैंण के कोला दरिया गांव के देवचंद्र ने बैंक मैनेजर व बेटे की नहीं मानी। देवचंद्र जब लंदन की मेडिकल कंपनी के खाते में पैसे जमा कर रहा था, उसे बैंक मैनेजर व उसके बेटे ने टोका, लेकिन नौकरी के लिए उसने दोनों की नहीं सुनी। देवचंद्र इससे पहले दुबई में नौकरी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed