फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   ग्रामीणों व छात्रों के बीच मारपीट, हंगामा

ग्रामीणों व छात्रों के बीच मारपीट, हंगामा

Tue, 28 May 2019 10:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों व छात्रों के बीच मारपीट, हंगामा
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी परिसर में छात्रों व ग्रामीणों के बीच मारपीट होने से हंगामा हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किए जाने का प्रयास किया, लेकिन मामला शांत नहीं होता देख पुलिस दोनों पक्षों को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी ले आई, जहां दोनों पक्षों का मेडिकल किया जा रहा है। वहीं हंगामे के बाद संस्थान परिसर में पुलिस बल तैनात कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी परिसर के समीप एक छात्र व छात्रा बैठे थे। इस बीच वहां अचानक चार ग्रामीण आ धमके और उन्होंने छात्र-छात्रा से बहस शुरू कर दी, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। दोस्त के साथ मारपीट किए जाने की बात सुन परिसर के और छात्र घटनास्थल पर पहुंचे, जिससे पूरे परिसर में हंगामा हो गया। इसे देखकर ग्रामीण छात्रों से मारपीट के लिए हॉकी स्टीक लेकर आ गए। घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीओ सदर अनिल कुमार जोशी व कोतवाल पौड़ी एलएस कठैत ने छात्रों और ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। छात्रों का कहना है कि ग्रामीण स्थानीय व्यापारी भी है। वह अपने चार साथियों के साथ परिसर में शांतिपूर्वक बैठे एक छात्र व छात्रा से उलझ गया। ग्रामीण ने बिना कारण छात्र के साथ मारपीट और छात्रा सेे गाली-गलौच शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। सीओ सदर अनिल कुमार जोशी ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी लाई है। कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed