{"_id":"5a5a3bce4f1c1bf3408b49dc","slug":"131515862990-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार से होगी 17 लाख 76 हजार 69","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार से होगी 17 लाख 76 हजार 69
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। छतरीधार से ईटीसी तक पहाड़ कटान की मात्र 33,167 रॉयल्टी सरकारी खजाने में जमा हुई है, जो बेहद कम है। एसडीएम सदर केएस नेगी के संयुक्त निरीक्षण में यह सामने आया है। एसडीएम की आख्या पर डीएम ने नगर पालिका को ठेकेदार से 17 लाख 76 हजार 698 रुपये वसूलने के निर्देश दिए हैं। पालिका ने वसूली की प्रक्रिया शुरू करते हुए ठेकेदार को नोटिस भी जारी कर दिया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पौड़ी-कोटद्वार रोड पर ठोस चट्टान काटकर पालिका ने सड़क का चौड़ीकरण किया। इसके पीछे पालिका की मंशा सड़क चौड़ीकरण कर पार्किंग की व्यवस्था करना था। ठेकेदार ने प्रशासन से खनन से निकलने वाले पत्थर का अन्यत्र उपयोग की अनुमति मांगी। इस पर एसडीएम केएस नेगी ने दिसंबर में छतरीधार से ईटीसी तक का संयुक्त निरीक्षण किया, लेकिन तब तक पत्थर का उपयोग कर लिया गया था। एसडीएम ने जिलाधिकारी सुशील कुमार के समक्ष आख्या प्रस्तुत की। आख्या में उन्होंने बताया कि ठेकेदार ने 13,900 घन मीटर की खुदाई की और इससे कुल 9,730 घन मीटर पत्थर निकला। 215.5 घन मीटर पत्थर की रॉयल्टी 33,167 रुपये ही जमा की है। आख्या में उन्होंने कुल खनन की रॉयल्टी 17 लाख 76 हजार 698 रुपये तय की। एसडीएम की आख्या के बाद जिलाधिकारी सुशील कुमार ने ठेकेदार से वसूली के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा ट्रेजरी मार्ग से टूरिस्ट तक किए गए खनन कार्य की भी संयुक्त जांच के निर्देश दिए गए हैं।
कोट
छतरीधार-ईटीसी तक खनन की वसूली का नोटिस ठेकेदार को दे दिया गया है। पालिका धनराशि शीघ्र वसूल कर लेगी। ठेकेदार से रॉयल्टी न जमा करने का कारण भी पूरा गया है।
विज्ञापन
-विनोद शाह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, पौड़ी।