{"_id":"59df9cfc4f1c1b68678b55d4","slug":"11507826940-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माई हत्याकांड में सीबीसीआईडी का चिपलघाट में छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माई हत्याकांड में सीबीसीआईडी का चिपलघाट में छापा
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। पाबौ ब्लॉक के मंदिर में चर्चित माई रुद्रागिरि हत्याकांड में सीबीसीआईडी ने बुधवार रात क्षेत्र में छापेमारी की। टीम ने रातभर मंदिर के आसपास डेरा डाले रखा। पूर्व में घटनास्थल से मिले सिगरेट के टुकड़ों और अन्य साक्ष्यों को देखते हुए सीबीसीआईडी ने संदेह के आधार पर 10 लोगों को बुलाकर घंटों पूछताछ की। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
मंडल मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर पाबौ ब्लॉक के चिपलटघाट स्थित चिपलेश्वर महादेव मंदिर में रहने वाली माई (साध्वी) रुद्रागिरि की आठ फरवरी 2017 की रात हत्या कर दी गई थी। घटना का पता अगले दिन सुबह पड़ोसियों के मंदिर में जाने पर चला। मामले की शुरुआती जांच राजस्व पुलिस ने की। हत्याकांड के खुलासे को लेकर ब्लॉक से लेकर पौड़ी मुख्यालय तक जमकर धरने-प्रदर्शन और चक्का जाम जैसे आंदोलन हुए। जनदबाव को देखते हुए हत्याकांड के खुलासे का जिम्मा पहले राजस्व पुलिस से पौड़ी कोतवाली और फिर सीबीसीआईडी को सौंपा गया। पिछले करीब दो महीने से सीबीसीआईडी मामले की जांच में जुटी है। बुधवार देर रात देहरादून से सीबीसीआईडी की टीम इंस्पेक्टर आरके चमोली और एसआई योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पौड़ी पहुंची। टीम ने मदद के लिए पौड़ी कोतवाली से भी पुलिसकर्मी साथ में लिए। सूत्रों ने बताया कि रातभर क्राइम ब्रांच की टीम ने मंदिर में डेरा डाले रखा। इस दौरान 10 लोगों से शक के आधार पर पूछताछ भी की गई।
सीबीसीआईडी की प्रभारी एसपी श्वेता चौबे ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए गहन छानबीन चल रही है। जल्द ही सीबीसीआईडी हत्यारे तक पहुंच जाएगी।