{"_id":"5a37f4f64f1c1bc5758b9ddb","slug":"101513616630-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न की सूचना होगी कार्रवाई: एसएसपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उत्पीड़न की सूचना होगी कार्रवाई: एसएसपी
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। अल्पसंख्यक और कमजोर वर्ग के अधिकारों का हनन व उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। एसएसपी जेआर जोशी ने अल्पसंख्यक समुदाय से अपील की कि वे उत्पीड़न की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विश्व अल्पसंख्यक दिवस पर जिले के थानों में गोष्ठियां आयोजित की गई। पौड़ी कोतवाली में संपन्न कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय ने कई सवाल भी पुलिस के समक्ष रखें। कुछ लोगों का कहना था कि छात्र-छात्राओं में नशे की लत बढ़ रही है। एसएसपी ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों पर नजर रखें कि उनके पाल्य कहीं ट्यूशन जाने के बजाय नशा तो नहीं कर रहे हैं। इस दौरान अल्पसंख्यक समाज के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अभियोजन अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।