फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Crash Barriers Being Installed on Char Dham Yatra Route

Pauri News: चारधाम यात्रा मार्ग पर लगाए जा रहे हैं क्रश बैरियर

Thu, 11 Jun 2026 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 11 Jun 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
Crash Barriers Being Installed on Char Dham Yatra Route
- 20 किमी क्षेत्र में बैरियर लगाने का किया जा रहा कार्य
विज्ञापन

श्रीनगर। चारधाम यात्रा मार्ग पर दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग ने ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग के बीच क्रश बैरियर लगाने का कार्य तेज कर दिया है। जिन स्थानों पर अब तक बैरियर नहीं लगे हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर इन्हें लगाया जा रहा है ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

एनएच अधिकारियों के अनुसार, चारधाम यात्रा के दौरान इस मार्ग पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है। ऐसे में संवेदनशील और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। क्रश बैरियर लगने से वाहन चालकों को अतिरिक्त सुरक्षा मिलेगी और दुर्घटनाओं के जोखिम में कमी आएगी। एनएच डिवीजन श्रीनगर के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग के बीच लगभग 20 किमी क्षेत्र में बैरियर लगाने का कार्य शेष था। विभाग ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है और इसे जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जहां-जहां सड़क किनारे सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है या बैरियर क्षतिग्रस्त हैं, वहां नए बैरियर लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही मार्ग की नियमित निगरानी भी की जा रही है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed