{"_id":"676edef39bf534060009d876","slug":"crackdown-on-37418-drivers-for-violating-traffic-rules-pauri-news-c-5-1-gkp1010-580272-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 37418 वाहन चालकों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 37418 वाहन चालकों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद पौड़ी की पुलिस ने इस साल यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 37418 वाहन चालाकों के खिलाफ कार्रवाई की है, जबकि चेकिंग के दौरान शराब पीकर व ओवर लोडिंग वाहन चलाने पर 1301 वाहनों को सीज किया गया है।सड़क दुर्घटना की रोकथाम को लेकर जनपद पौड़ी में पुलिस की ओर से जहां लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। साल 2024 में जनवरी से दिसंबर माह तक पुलिस की ओर से चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 37418 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने पर 750, ओवर लोडिंग करने वाले 551, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले 735, ओवर स्पीड वाहन चलाने पर 862 चालकों पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही 1575 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्त करने लिए परिवहन विभाग को संस्तुति भेजे गए।
एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए पुलिस की ओर से समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। जिसमें वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की अपील की गई। इसके बावजूद नियम न मानने वालों के खिलाफ पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई है।
एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए पुलिस की ओर से समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। जिसमें वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की अपील की गई। इसके बावजूद नियम न मानने वालों के खिलाफ पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन