फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Counting Guldars is not possible: Harak

गुलदारों की गणना करना संभव नहीं : हरक

Tue, 08 Sep 2020 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Counting Guldars is not possible: Harak
घुड़दौड़ी में मीडिया से बातचीत में वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि गुलदारों की गणना करना उत्तराखंड में संभव नहीं है। कहा कि बाघ, हाथी, हिम तेंदुआ आदि नियत क्षेत्रों में पाए जाते हैं, जिनकी गणना के लिए ट्रेप कैमरे की सहायता के अलावा अन्य संसाधनों का उपयोग किया जाता है। इसलिए इनकी गणना संभव है। वन मंत्री ने कहा कि सरकार मानव व वन्यजीव संघर्ष को न्यूनतम करने के ठोस प्रयास कर रही है। कहा कि प्रदेश सरकार ने मानव व वन्यजीव संघर्ष को पहली बार आपदा की श्रेणी में रखा है। अब जंगली जानवर के हमले से पीड़ित को आपदा नियमों के तहत मुआवजा दिया जा रहा है। बताया कि प्रदेश में वन्यजीव व मानव संघर्ष को कम करने के लिए सात हजार वन वाचक तैनात किए जाएंगे। जो जन जागरूकता अभियान भी चलाएंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार बंदरबाड़े बनाए जा रहे हैं। 19 करोड़ की लागत से एक बंदरवाड़ा गढ़वाल व एक कुमाऊं क्षेत्र में बनाया जाएगा। वहीं प्रदेश मेें नेतृत्व परिवर्तन के सवाल पर वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने इसे मीडिया का मसाला करार दिया। इस अवसर जिला महामंत्री भाजपा जगत किशोर बड़त्वाल, नगर अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी, महावीर नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed