{"_id":"6682b6ddfb0e46688e029b3b","slug":"construction-of-gahad-paliapatala-road-will-be-done-soon-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-106634-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जल्द होगा गहड़-पलियापटाला मार्ग का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जल्द होगा गहड़-पलियापटाला मार्ग का निर्माण
Mon, 01 Jul 2024 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 01 Jul 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के लोस्तु और बडियारगढ़ के एक दर्जन से अधिक गांवों सहित सिल्काखाल, कड़ाकोट और लोस्तु बडियारगढ़ क्षेत्र को जोड़ने वाले गहड़-पलियापटाला मोटर मार्ग के निर्माण की उम्मीद जगी है। इसके लिए विभाग ने निविदा जारी कर निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
लोस्तु क्षेत्र में वर्ष 2018 में पीएमजीएसवाई के तहत करीब 10.50 किमी मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। योजना के प्रथम स्टेज में मार्ग के निर्माण पर करीब 660.64 लाख व दो वर्ष के अनुरक्षण पर 9.34 लाख खर्च होने का प्रावधान रखा गया था। प्रथम चरण के बाद शासन ने मोटर मार्ग के स्टेज द्वितीय के लिए करीब 695.54 लाख स्वीकृत किए। इसके बाद मार्ग पर जुलाई 2020 में द्वितीय चरण का निर्माण कार्य शुरू हुआ। साथ ही संबंधित ठेकेदार को यह कार्य 30 जून 2021 तक पूरा करना था, लेकिन तय समय पर मोटर मार्ग का निर्माण पूरा नहीं हो पाया।
इसके बाद विभाग भी ठेकेदार को समय विस्तार का लाभ देता रहा। तब भी मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया, जिसके बाद सितंबर 2023 से यह कार्य बंद पड़ गया। अब विभाग ने ठेकेदार के साथ अनुबंध समाप्त कर मार्ग पर छूटे निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए निविदा जारी कर दी है। स्थानीय निवासी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मार्ग पर करीब दो किमी पेंटिंग का कार्य शेष है। जबकि पिछली बरसात में गिरा मलबा भी साफ नहीं किया गया है।
विज्ञापन
-मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य पूरा करने के लिए ठेकेदार को समय दिया गया था। ठेकेदार ने सितंबर 2023 से काम बंद कर दिया था। अब विभाग ने ठेकेदार के साथ अनुबंध समाप्त कर शेष कार्य को पूरा करने के लिए करीब 1 करोड़ 13 लाख की निविदा जारी की है। अब आठ जुलाई को निविदा खुलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -मनमोहन बिजल्वाण, ईई, पीएमजीएसवाई लोनिवि कीर्तिनगर।