फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Conservation of biodiversity is necessary for a balanced and sustainable future

Pauri News: संतुलित एवं टिकाऊ भविष्य के लिए जैव विविधता का संरक्षण जरूरी

Thu, 22 May 2025 10:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Conservation of biodiversity is necessary for a balanced and sustainable future

विज्ञापन
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विवि के जन्तु विज्ञान विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस धूमधाम से मनाया गया। जैव विविधता दिवस की इस वर्ष की थीम प्रकृति संग समरसता और सतत विकास पर वक्ताओं ने विचार रखे। जैव विविधता की रक्षा करना एक संतुलित और टिकाऊ भविष्य के लिए अति आवश्यक है।कार्यक्रम की शुरुआत में विवि परिसर में सुबह 6 से 8 बजे के बीच में बर्डवाॅचिंग कराई गई, जिसमें छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. आनंद कुमार ने प्रतिभागियों को स्थानीय पक्षी विविधता और जैव विविधता के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अभियान में 47 विभिन्न पक्षी प्रजातियों की पहचान की गई। श्रीनगर बिड़ला परिसर के जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. ओपी गुसाईं ने जैव विविधता संरक्षण की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रजातियों के तीव्र गति से विलुप्त होना, प्राकृतिक आवासों का ह्रास और पर्यावरणीय क्षरण जैव विविधता के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed