फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Congress members' anger erupts over youth's death.

Pauri News: युवक की मौत मामले में फूटा कांग्रसियों का गुस्सा

Tue, 12 May 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 12 May 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Congress members' anger erupts over youth's death.
मंत्री की बैठक में जमकर हुआ हंगामा, थानाध्यक्ष के निलंबन की मांग
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट गेट पर फूंका सरकार का पुतला
पौड़ी। सतपुली के रैतपुर गांव निवासी युवक के आत्महत्या प्रकरण को लेकर जिला मुख्यालय में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पौड़ी पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की बैठक में जमकर हंगामा किया। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेसियों के नियंत्रित करने में पुलिस बल के पसीने छूट गए। इससे पूर्व कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट गेट के समीप सरकार का पुतला जलाया।
पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को विकास भवन सभागार में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पौड़ी पहुंचे। सभागार का मुख्य गेट बंद कर जिला स्तरीय अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक शुरू हुई। सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता विकास भवन पहुंच गए। जहां उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया और मृतक युवक मामले में पुलिस कार्रवाई पर आक्रोश जताते हुए तत्कालीन थानाध्यक्ष को निलंबित करने और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने मौत को गले लगा लिया था जिसका प्रमाण सोशल मीडिया पर डाली गई मृतक की पोस्ट से साबित होता है। यह भी आरोप लगाया कि पुलिस विभाग अपने कर्मचारियों को बचाने की कोशिश कर रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनाेद नेगी, पूर्व आईएएस अफसर व कांग्रेस नेता सुंदरलाल मुयाल, कवींद्र इष्टवाल, राजेश चमोली, अनूप सिंह, गौरव सागर, मोहित सिंह, आशीष नेगी, अंकित सुंदरियाल, भरत रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विकास भवन में तैनात हुआ भारी पुलिस बल
गुस्साए कांग्रेसियों को नियंत्रित करने और बैठक में खलल न डालने को लेकर विकास भवन के सभागार के मुख्य गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेसियों को शांत करने के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी और प्रभारी कोतवाल जयपाल सिंह नेगी ने कांग्रेसियों को समझाने की काफी देर तक कोशिश की। मंत्री के मुलाकात का भरोसा देने के बाद कांग्रेसी शांत हुए।


मीडिया को बाहर और कार्यकर्ताओं को अंदर करने पर भड़के कांग्रेसी
बंद दरवाजे के पीछे चल रही विकास कार्यों की समीक्षा बैठक पर कांग्रेसी और भड़क गए। आक्रोशित युवा कांग्रेस ने सभागार के मुख्य गेट का शीशा तोड़ दिया। कहा कि बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं का क्या काम है, कार्यकर्ता अधिकारियों ने निर्माण कार्यों के सवाल जवाब कर रहें हैं, जबकि मीडिया कर्मियों को बैठक से बाहर कर दिया गया है।


मंत्री ने थानाध्यक्ष पर कार्रवाई का दिया आश्वासन
बैठक समाप्त होने के बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कांग्रेसियों से मुलाकात की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और तत्कालीन थानाध्यक्ष पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।


सड़क सुधारीकरण व विकास कार्य पूरा करें विभाग : महाराज

पौड़ी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपनी विधानसभा चौबट्टाखाल के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बरसात शुरू होने से पहले ही विभागों को निर्माणाधीन मोटर मार्गों व विकास कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।


विकास भवन पौड़ी में मंगलवार को आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनने व निस्तारण को कहा। लोनिवि की समीक्षा करते हुए महाराज ने सड़क निर्माण व डामरीकरण कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही परिवहन विभाग को मोटर मार्गों का शीघ्र सर्वेक्षण कर स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने वन विभाग से संबंधित लंबित मामलों पर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष शांति देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, सीडीओ अशोक जोशी, पीडी विवेक कुमार उपाध्याय, डीडीओ मनविंदर कौर, एसई लोनिवि महिपाल सिंह रावत, एसई जल निगम मो. मिशम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed