{"_id":"618bc8a9fac95529f7009b61","slug":"congress-gave-a-warning-of-protest-shrinagar-news-drn395677385","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने प्रदर्शन कर दी चक्काजाम की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने प्रदर्शन कर दी चक्काजाम की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस अड्डे के पास ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर स्थित जर्जर पुलिया के नवनिर्माण के लिए कांग्रेस ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। एक सप्ताह के भीतर पुलिया निर्माण की स्थिति स्पष्ट न किए जाने पर उन्होंने हाईवे पर चक्काजाम शुरू करने की चेतावनी दी है।
बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद के नेतृत्व में बस अड्डे पर पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार और राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि बस अड्डे के पास 75 वर्ष पूर्व बनी पुलिया अत्यधिक जर्जर हो चुकी है। अब तक इसका पुनर्निर्माण नहीं किया गया है। वहीं ऑल वेदर रोड के तहत ऋषिकेश से बदरीनाथ तक के सभी पुलों का निर्माण करवाया जा चुका है। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर पुलिया निर्माण की स्थिति स्पष्ट न किए जाने और गड्ढों को न भरे जाने पर हाईवे पर चक्काजाम शुरू करने की चेतावनी दी है। मौके पर मौजूद पालिकाध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल ने कहा कि पुल निर्माण के संबंध में कई बार मुख्यमंत्री और एनएच के अधिकारियों को ज्ञापन भेजा गया लेकिन किसी ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया है। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे तहसीलदार मानवेंद्र सिंह बत्र्वाल व थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समस्या पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक रावत, दिगंबर सिंह, हरेकृष्ण भट्ट, जगदीश आर्य, रोहित कोठीयाल, नटवर लाल, राकेश पंचभैया, नीरज रावत आदि मौजूद थे। संवाद