{"_id":"675091894fe3b63d60033067","slug":"complete-preparations-for-vijay-diwas-programs-on-time-ddo-pauri-news-c-5-1-gkp1010-562857-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूरा करें : डीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूरा करें : डीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर की अध्यक्षता में विजय दिवस की तैयाारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने विजय दिवस के कार्यक्रमों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
एसआईसी कक्ष में आयोजित बैठक में डीडीओ ने कहा कि विजय दिवस पर 16 दिसंबर की सुबह एजेंसी चौक से प्रेक्षागृह पौड़ी तक स्कूली बच्चों की ओर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद शहीद स्मारक व जनपद के अन्य शहीद स्मारकों में माल्यार्णण व पुष्प अर्पित किए जाएंगे। उसके बाद प्रेक्षागृह में अन्य कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने नगर पालिका को शहीद स्मारक में साफ-सफाई के साथ ही चूना छिड़काव करने को कहा। बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी पौड़ी करन सिंह रावत, लैंसडौन ओपी फर्स्वाण, सीईओ पौड़ी नागेंद्र बर्तवाल, एसीएमओ डॉ. पारूल, नगर पालिका पौड़ी ईओ एसपी जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन