{"_id":"5884d8f94f1c1b701bf00706","slug":"cm-who-is-apprehensive-of-losing-the-election-by-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार से आशंकित सीएम दो जगह से लड़ रहे चुनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार से आशंकित सीएम दो जगह से लड़ रहे चुनाव
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी
Updated Sun, 22 Jan 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता और चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी सतपाल महाराज ने कहा कि नोटबंदी से चुनाव में लाभ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहसिक कदम उठाते हुए नोटबंदी की। उससे ईमानदार, सशक्त और आर्थिक रूप से संपन्न भारत का जन्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत काफी खराब हो गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव में जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन वह खुद ही असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हार के भय से सीएम किच्छा और हरिद्वार ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। महाराज ने यहां अपने आवास में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री ने डबल इंजन की बात की थी। उत्तराखंड में विकास गति पकड़े, इसके लिए यहां भी भाजपा की सरकार जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बननी तय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य कर रही है। धार्मिक पर्यटन पूरे साल चले, इसके लिए ऑलवेदर यात्रा मार्ग का निर्माण किया रहा है। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कुमाऊं और गढ़वाल के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
भगवान विष्णु, महादेव और देवी के धामों को एक सर्किट से जोड़ा जा रहा है।
महाराज ने कहा कि युवाओं का भी ख्याल रखा जा रहा है। इसके लिए एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ाने के लिए काम हो रहा है। मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्राइवेट पार्टनरशिप में स्थानीय लोगों को इसमें जोड़ा जाएगा। प्राकृतिक उपचार और योग के केंद्र बनाए जाएंगे। इससे पलायन भी कम होगा।
प्रधानमंत्री की बात को लिया गंभीरता से
महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार में एक ही व्यक्ति के चुुनाव लड़ने की बात को उन्होंने पूरी गंभीरता से लिया है। वह चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए अमृता रावत इस बार चुनाव नहीं लड़ रही हैं।
जिले की सभी सीटें जीतने का दावा
महाराज ने दावा किया पौड़ी जिले की सभी छह सीटों पर कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह चौबट्टाखाल ही नहीं, अन्य सीटों पर जाएंगे। उन्होंने दावा किया पौड़ी में अब तक का भाजपा का जीत का सूखा भी इस बार खत्म होगा।