{"_id":"2fc040eb547884c892dd4e91ba571e96","slug":"cm-is-not-coming-kotsara-on-17-nov-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 कोटसाड़ा नहीं आएंगे सीएम रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 कोटसाड़ा नहीं आएंगे सीएम रावत
पौड़ी
Updated Mon, 16 Nov 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत का 17 नवंबर को कोट ब्लाक के कोटसाड़ा गांव में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। सीएम हरीश रावत 18 नवंबर को शरदोत्सव शुभारंभ समारोह में पौड़ी आएंगे। 18 नवंबर को पौड़ी में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
उल्लेखनीय है कि पहले 17 नवंबर की रात को सीएम हरीश रावत का कोट ब्लाक के कोटसाड़ा गांव में रात्रि विश्राम करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इस कार्यक्रम की सूचना भर से कोटसाड़ा गांव के ग्रामीणों में उनके गांव में आगमन को लेकर काफी उल्लास था। ग्रामीणों ने गांव में हेलीपैड का निर्माण भी कर दिया था। बताया जा रहा है 17 नवंबर को पंतनगर में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पहुंच रहे हैं। इसके कारण सीएम हरीश रावत का 17 नवंबर को कोटसाड़ा गांव में पहुंचना संभव नहीं हो पा रहा है।
पूर्व एमएलसी पृथ्वीपाल सिंह चौहान ने बताया कि 17 नवंबर को पंतनगर में राष्ट्रपति पंतनगर आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रावत 18 नवंबर को पौड़ी शहर में आकर पौड़ी शरदोत्सव का उद्घाटन करेंगे। 18 नवंबर को वह पौड़ी में रात्रि विश्राम करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यख गोबिंद सिंह रावत ने बताया कि इसी दिन सीएम जिला पंचायत सभागार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसके बाद प्रेक्षाहाल में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।