{"_id":"657092417366b3c0ef0d1388","slug":"closure-of-dehradun-sumadi-khirsu-roadways-bus-service-shrinagar-news-c-5-1-drn1031-302062-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: देहरादून-सुमाड़ी खिर्सू रोडवेज बस सेवा बंद होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: देहरादून-सुमाड़ी खिर्सू रोडवेज बस सेवा बंद होने से लोग परेशान
विज्ञापन
रेडवेज की देहरादून-सुमाड़ी खिर्सू बस सेवा बंद हो गई। गत 24 सितंबर को बस सेवा देहरादून से शुरू हुई थी जो 15 दिन भी सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पाई।
खिर्सू के लिए उत्तराखंड परिवहन डिपो (रोडवेज) की बस सेवा का 24 सितंबर को ट्रायल किया गया था। बस देहरादून से सुबह साढ़े आठ बजे श्रीनगर, सुमाड़ी, खिर्सू के लिए संचालित की जा रही थी। बस दो बजे श्रीनगर पहुंचकर अपराह्न तीन बजे खंडाह होते हुए सुमाड़ी खिर्सू के लिए जा रही थी जबकि खिर्सू से बस सुबह साढ़े छह बजे निकलकर सुमाड़ी होते हुए श्रीनगर आ रही थी और श्रीनगर से सुबह साढ़े आठ बजे देहरादून के लिए रवाना हो रही थी।
श्रीनगर रोडवेज डिपो के प्रभारी अशोक काला ने कहा कि बस सेवा सुचारू रूप से संचालित हो रही थी लेकिन बस के चालक, परिचालकों के लिए रात में रुकने व बस को पार्क किए जाने की व्यवस्था सबसे बड़ी समस्या बनने से अक्तूबर तीसरे सप्ताह के शुरू में ही यह सेवा बंद हो गई।
सुमाड़ी के प्रधान सत्यदेव बहुगुणा का कहना है कि देहरादून से सुमाड़ी खिर्सू के लिए संचालित की गई रोडवेज की बस बंद होने से लोगों को झटका लगा है। शुरू में कुछ दिनों तक ही बस नियमित चल पाई, जबकि उसके बाद बस का अनियमित संचालन हुआ। अब यह सेवा पूरी तरह से बंद हो गई। सुमाड़ी के ही योगेश काला व देवलगढ़ के केपी उनियाल ने बस सेवा को पुन: संचालित किए जाने की मांग की है।