{"_id":"58ebb78f4f1c1b874acf5927","slug":"close-the-shops-of-unlicensed-meat-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस मांस की दुकानों को बंद करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस मांस की दुकानों को बंद करें
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी।
Updated Mon, 10 Apr 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद पौड़ी इकाई ने सोमवार को एसडीएम को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर बिना लाइसेंस के चल रही मांस की दुकानों को बंद करने की मांग की है।
परिषद के जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह असवाल ने बताया कि पौड़ी नगर एवं राजस्व क्षेत्र में बिना लाइसेंस के अवैध ढंग से मांस, मछली की दुकानें जगह-जगह पर संचालित की जा रही हैं। इसमें बिना स्वास्थ्य परीक्षण के एवं गलत ढंग से मांस का विक्रय किया जा रहा है।
नगर में बिना स्लाटर हाउस के पशु हत्या चिंतनीय विषय है। जब तक यहां स्लाटर हाउस की व्यवस्था नहीं की जाती तब तक समस्त मांस की दुकानों को बंद रखा जाए।
इस मौके पर जिला मंत्री परमानंद चतुर्वेदी, दिनेश खर्कवाल, आशीष जोशी, अजय कुकरेती, गोविंद, ईशान, अजय कुमार, नमन एवं राज थपलियाल भी मौजूद रहे।