Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Cleanliness campaign conducted in the district hospital

Pauri News: धार्मिक और नदी किनारे के स्थलों को बनाया स्वच्छ

Wed, 17 Jan 2024 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 17 Jan 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign conducted in the district hospital
फोटो
विज्ञापन

गढ़वालभर में चला सफाई अभियान, 22 को घरों में दीप जलाने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़वाल। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गढ़वालभर में लोग स्वच्छता अभियान में जुटे हुए हैं। बुधवार को भी भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, तहसील प्रशासन की ओर से धार्मिक स्थलों, अस्पताल परिसर और नदी किनारे स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सभी से 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में दीप जलाने का आह्वान किया गया।
पौड़ी में सदर तहसील की संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम ने अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया और प्लास्टिक एकत्रित की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल भी बांटे। इस मौके पर एमएस डाॅ. आडाबाला विजय बाबू, तहसीलदार हरेंद्र खत्री, राजस्व निरीक्षक संजय नेगी और गौरव लिंगवाल आदि शामिल रहे। वहीं नंदानगर में व्यापार संघ ने नंदाकिनी व चुफलागाड के किनारे सफाई अभियान चलाया। व्यापार संघ अध्यक्ष नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने जलस्रोतों की सफाई भी की। वहीं कर्णप्रयाग में नगर मंडल भाजपा की ओर से कालेश्वर में भैरवनाथ मंदिर के पास सफाई की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली, महामंत्री चेतन मनोड़ी, बूथ अध्यक्ष विपिन रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनूप रावत, दिव्यांशु आदि मौजूद थे। पाबौ में मां भगवती भराड़ी देवी व सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भरत रावत के नेतृत्व में, गुप्तकाशी में सिद्धपीठ कालीमठ मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी रमेश चंद्र भट्ट, मठाधीश अबल सिंह राणा, मनोज भट्ट, प्रधानाध्यापक बंशीधर, ग्राम प्रधान गजपाल सिंह, सहायक अभियंता वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


जागरूकता रैली निकाली
नई टिहरी। जिला प्रशासन की ओर से जिले की तहसीलों, निकायों, ब्लाक और कस्बाई बाजारों में सफाई अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मंदिरों में सफाई की। भद्रकाली मंदिर क्षेत्र, मुनिकीरेती, प्रतापनगर के शुक्री, सिलवालगांव, रमोलगांव आदि गांवों में सफाई अभियान चलाया गया। भिलंगना ब्लाॅक के ग्राम सौड़ क्षेत्र और जगदी माता मंदिर, जाखणीधार के नीलकंठ महादेव मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया। नई टिहरी नगर पालिका की ओर से समूह और व्यापार मंडल के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी आदि ने बूढ़ाकेदार मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, प्रमुख वशुमति घणाता,रमेश चौहान, मालचंद बिष्ट, मीना भट्ट आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed