{"_id":"6765a42b5ba21db251025ae9","slug":"clarification-sought-from-the-district-mines-officer-in-charge-pauri-news-c-5-1-gkp1010-574985-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: प्रभारी जिला खान अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: प्रभारी जिला खान अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। प्रभारी जिला खान अधिकारी को डीएम पौड़ी के निर्देश का अनुपालन नहीं करना भारी पड़ गया है। डीएम पौड़ी डाॅ. आशीष चौहान ने प्रभारी जिला खान अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। डाॅ. चौहान ने कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उक्त अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विधायक लैंसडौन महंत दलीप रावत ने डीएम पौड़ी को बीते 2 दिसंबर को पत्र भेजा था। पत्र में विधायक रावत ने बताया था कि लैंसडौन के रणीहाट लगा मंजीना/ओडल में एक व्यावसायिक भवन का निर्माण चल रहा है। निर्माणदायी संस्था की ओर से पानी के लिए अनावश्यक बोरिंग की गई है। जिससे क्षेत्र के कई गांवों के पेयजल स्रोत प्रभावित हो गए हैं। इन गांवों में पेयजल व्यवस्था बदहाल हो गई है। साथ ही इस निर्माण के लिए आसपास के क्षेत्र में बांज के हरे पेड़ों का बड़ी संख्या में पातन किया गया है। विधायक ने प्रकरण में डीएम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीएम पौड़ी डाॅ. आशीष चौहान ने बीते 11 दिसंबर को प्रकरण में व्यावसायिक भवन का स्थलीय निरीक्षण किया था। डीएम ने प्रभारी जिला खान अधिकारी को निरीक्षण के दौरान मौजूद रहने के निर्देश दिए थे। लेकिन वह निरीक्षण में अनुपस्थित रहे थे। डीएम डाॅ. आशीष चौहान ने बताया कि प्रभारी जिला खान अधिकारी पौड़ी राहुल नेगी ने राजकीय सेवा के प्रति लापरवाही बरतने के साथ ही उच्च अधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन किया है। कहा कि उनका स्पष्टीकरण तलब कर तीन दिनों के भीतर मांगा है। डाॅ. चौहान ने कहा कि प्रभारी जिला खान अधिकारी का जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।