फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   CHPU will present the development plan for the mountain in nine months

सीएचपीयू नौ माह में पेश करेगा पहाड़ के विकास का खाका

Wed, 13 May 2020 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
CHPU will present the development plan for the mountain in nine months
नीति आयोग और केंद्रीय विवि संघ की बैठक मे भाग लेती कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल व अन्य शिक्षक - फोटो : SHRINAGAR
श्रीनगर। हिमालयी केंद्रीय विश्वविद्यालयों का संघ (सीएचसीयू) नौ माह में पहाड़ के विकास, महिला उत्थान और रोजगार का खाका नीति आयोग के सामने पेश करेगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बुधवार को सीएचसीयू और नीति आयोग की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि हर माह पहली तारीख रिपोर्ट पेश की जाएगी।
विज्ञापन

नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संघ की प्रमुख संयोजक और गढ़वाल विवि की वीसी अन्नपूर्णा नौटियाल ने संघ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

असोम विवि के प्रो. निरंजन रॉय और गढ़वाल विवि के प्रो.एमसी नौटियाल ने समूह के उद्देश्यों और शोध पद्धति के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो नीतियों में भी कुछ फेरबदल किया जाएगा। शोध रिपोर्ट के आधार पर नीति इनका आयोग क्रियान्वयन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके सारस्वत और नीति आयोग के प्रमुख सलाहकार डॉ अशोक कुमार जैन, प्रो. वाईपी सुंद्रियाल, प्रो.एआर नौटियाल, प्रो. आरके मैखुरी, डॉ. प्रशांत कंडारी आदि मौजूद रहे।

तकनीकी दिक्कत से पूरे समय नहीं चल पाई बैठक
इस बैठक में 13 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति, पांच अध्ययन समूहों के संयोजक और उप संयोजकों ने हिस्सा लिया। हालांकि तकनीकी दिक्कत की वजह से बैठक पूरे समय नही चल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed