फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Chinese Manjha is harmful for animals, birds and environment

Pauri News: पशु-पक्षियों व पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है चीनी मांझा

Thu, 16 Jan 2025 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Chinese Manjha is harmful for animals, birds and environment

विज्ञापन
पौड़ी। चीनी मांझा न केवल मनुष्यों के लिए, बल्कि पशु-पक्षियों और पर्यावरण के लिए भी नुकसानदायक है। यह बात अमर उजाला फाउंडेशन के संवाद कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्रों को बताई। उन्होंने बच्चों को चीनी मांझे के इस्तेमाल को पूरी तरह से बंद करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि युवाओं में पतंगबाजी का शौक होना स्वाभाविक है, लेकिन इसमें साधारण किस्म का तागा ही इस्तेमाल किया जाए।शहर के बीआर मॉर्डन स्कूल में आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रधानाचार्य व भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता गोपाल ममगाईं ने चीनी मांझे की बनावट व पर्यावरण में मांझे से होने वाले नुकसान के बारे में तकनीकी जानकारियां दीं। बताया कि मांझा को प्लास्टिक या अन्य किस्म के मांझा की तरह नहीं बनाया जाता, बल्कि इसे नायलॉन व उच्च दबाव में मैटेलिक पाउडर से तैयार किया जाता है। इस मांझे की तारक क्षमता (स्ट्रेचेबल) प्लास्टिक मांझे की ही तरह होती है। बताया कि जब पतंगबाज चीनी मांझे को खींचता है तो वह टूटने के बजाय और अधिक फैलता है। जिससे मांझे को आसानी से नहीं काटा जा सकता, इसे नष्ट होने में भी काफी समय लगता है।




प्रभारी कोतवाल पौड़ी अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि तारों व पेड़ों से लटकता चीनी मांझा राहगीरों के लिए मौत का कारण बनता जा रहा है। हालांकि पौड़ी व आसपास के क्षेत्रों में चीनी मांझे की बिक्री या इससे हुए घटनाक्रम अभी तक दर्ज नहीं हुए हैं। एनजीटी ने 2017 से देश भर में नायलॉन या चीनी मांझे की खरीद, ब्रिकी, भंडारण व इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई है। नियमों के उल्लंघन पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986 के तहत पांच साल की सजा व एक लाख तक के जुर्माने का प्रावधान है। पतंग व्यापारी मो. इमरान ने बताया कि पौड़ी में पतंगबाजी नाममात्र की ही होती है। ऐसे में वह किसी भी प्रकार का मांझा नहीं बेचते। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी प्रवेंद्र पंवार, राजेंद्र नेगी, आरती असवाल, ललित मोहन, पंकज आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed