{"_id":"6740bbb49adc3be7c004f50f","slug":"chief-veterinary-officer-reached-gangau-with-pauri-team-six-samples-for-blood-pauri-news-c-5-1-gkp1010-553930-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पौड़ी टीम के साथ पहुंचे गंगाऊ, खून के लिए छह सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पौड़ी टीम के साथ पहुंचे गंगाऊ, खून के लिए छह सैंपल
विज्ञापन
पौड़ी थलीसैंण। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पौड़ी डाॅ. विशाल शर्मा शुक्रवार को विभागीय टीम के साथ विकास खंड थलीसैंण के गंगाऊ गांव पहुंचे। जहां उन्होंने करीब 25 मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान छह मवेशियों के खून के सैंपल लिए गए।
अमर उजाला ने 22 नवंबर के अंक में ''''मवेशियों के नाक से बह रहा खून, फूल रहा पेट, दो की मौत'''' शीर्षक से गंगाऊ गांव में मवेशियों के बीमारी की चपेट में आने की खबर को प्रकाशित किया था। जिसके बाद शुक्रवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पौड़ी डाॅ. विशाल शर्मा विभागीय टीम लेकर गंगाऊ गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंडलीय रोग निदान प्रयोगशाला पौड़ी के चिकित्सक डाॅ. आलोक खंडूड़ी के साथ करीब 25 बीमार मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
डाॅ. खंडूड़ी ने छह बीमार मवेशियों के नाक से बह रहे खून के सेंपल लिए। सीवीओ पौड़ी डाॅ. विशाल शर्मा ने बताया कि गांव में बीमार मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर ग्रामीणों के साथ बैठक की गई। ग्रामीणों ने बताया कि मवेशी दिन में सही नजर आ रहे हैं। लेकिन रात को चारा देने के बाद सुबह उनके नाक से खून बहने, पेट फूलने सहित अन्य शिकायतें देखने को मिल रही हैं। कहा बीमार छह मवेशियों के खून के सेंपल ले लिए गए हैं। जिन्हें जांच को भातीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट आने के बाद बीमारी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। सीवीओ डाॅ. शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों से बीमार मवेशियों के छोड़े चारे को तत्काल नष्ट किए जाने, उनके रहने के स्थान को नियमित सेनेटाइज किए जाने सहित अन्य सावधानियां बरतने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि विभागीय टीम को निरंतर गांव में मवेशियों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर पशु फार्मासिस्ट पाबौ स्वीटी सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अनिलराज, थलीसैंण के 1962 वेन के कर्मचारी मौजूद रहे।