फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Chemical tanker bursts into flames on highway

Pauri News: हाईवे पर केमिकल का टैंकर बना आग का गोला

Tue, 30 Dec 2025 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 30 Dec 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
Chemical tanker bursts into flames on highway
अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन

आग बुझाने के लिए श्रीनगर से बुलानी पड़ी फायर सर्विस की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब मूल्यागांव और पाली गांव के बीच केमिकल से भरे एक टैंकर में अचानक आग लग गई। चालक ने टैंकर से कूदकर जान बचाई। आग इतनी विकराल थी कि इसे बुझाने के लिए श्रीनगर से फायर सर्विस की टीम बुलानी पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।


मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर केमिकल से भरे एक टैंकर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही देवप्रयाग थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत बहुगुणा और भल्लेगांव चौकी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टैंकर में शराब बनाने वाला केमिकल भरा होने के कारण आग विकराल हो गई थी। ऐसे में आग बुझाने के लिए श्रीनगर से फायर सर्विस की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड के संयुक्त प्रयासों के बाद आग बुझाई जा सकी। पुलिस ने बताया कि टैंकर हरिद्वार जनपद के बहादराबाद से स्पिरिट भरकर टिहरी जिले के कीर्तिनगर की ओर जा रहा था। टैंकर चालक ऋषिपाल सिंह, पुत्र सुरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम बठाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) चला रहा था। आग लगने पर चालक ने टैंकर को सड़क किनारे खड़ाकर कूदकर अपनी जान बचा ली। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। समय से पुलिस ने आग बुझा दी और चालक भी सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed