फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Chances of renewable energy sector changing into opportunity: Dr. Harak

अक्षय ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाएं बदल रही अवसर में : डा. हरक

Mon, 07 Sep 2020 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Chances of renewable energy sector changing into opportunity: Dr. Harak
वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है। खासतौर पर प्रदेश अक्षय ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं को अवसर में बदल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जैव विविधता देश व दुनिया की जैव विविधता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन

सोमवार को जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में मुख्य अतिथि काबीना मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने इलेक्ट्रीकल व मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के दो कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। डा. रावत ने उत्तराखंड में छोटी-छोटी जल विद्युत परियोजनाओं को ऊर्जा का बेहतर विकल्प बताया। कहा कि पवन ऊर्जा को लेकर उत्तराखंड में परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। कार्यक्रम समन्वयक डा. आशुतोष गुप्ता ने ऑनलाइन कार्यशाला के आयोजन और समन्वयक डा. भोला झा ने टीक्यूप की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक प्रो. एमपीएस चौहान व संचालन सुरभि लिंगवाल ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव संदीप कुमार, डा. संतेंद्र कुमार, डा. किरीट सेमवाल, डा. संजीव नैथानी, एसडीएम एसएस राणा, सीओ सदर वंदना वर्मा, जिला महामंत्री भाजपा जगत किशोर बड़थ्वाल, क्रांति किशोर, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद वन मंत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश में वन्यजीव व मानव संघर्ष को कम करने के लिए 7 हजार वन वाचक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

हंगामा करने पर कार्मिक निलंबित
पौड़ी। जीबी पंत संस्थान आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत के आगमन पर एक कनिष्ठ लिपिक ने नशे की हालात में अभद्रता की। कुलसचिव संदीप कुमार ने बताया कि नशे की हालात में अभद्रता करने वाले कनिष्ठ लिपिक हेमेंद्र बमराड़ा को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
पौड़ी। जीबी पंत संस्थान में बीटेक व एमटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू की जाएगी। कुलसचिव कुमार ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के बाद 15 अक्तूबर से नया शैक्षणिक सत्र भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed