{"_id":"5e8e290a8ebc3e768d063fc4","slug":"chance-of-rain-in-jammu-and-kashmir-today-shrinagar-news-jmu2075662140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में आज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में आज बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में वीरवार को बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने बारिश के साथ बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इस बीच बुधवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा। पर्यटन स्थल गुलमर्ग न्यूनतम तापमान माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को मौसम साफ रहा। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री गिरकर 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग में भी दिनभर मौसम साफ रहा। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री गिरकर 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बनिहाल सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा बटोत में न्यूनतम तापमान 6.4, भद्रवाह में 6.3 और कटड़ा में 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा।