फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Chachakanda-Goni motor road received the first installment of 35 lakhs

Pauri News: चाचकंडा-गोनी मोटर मार्ग को मिली 35 लाख की पहली किश्त

Wed, 03 Jul 2024 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 03 Jul 2024 05:04 PM IST
विज्ञापन
Chachakanda-Goni motor road received the first installment of 35 lakhs
श्रीनगर। गत वर्ष भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए विकास खंड कीर्तिनगर के चाचकंडा-गोनी, ऐराड़ी और मुलाणा-कांडी मोटर मार्ग की दशा सुधरने वाली है। इसके लिए विभाग ने शासन को करीब एक करोड़ का प्रस्ताव भेजा था, जिसमें विभाग को 35 लाख की धनराशि मिल चुकी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के चाचकंडा, गोनी, ऐराड़ी, सिरसेड़, सारकेणा, कफना, सोनी, नौड़ा, धौलियाणा, खोंगचा, पांडव सिल्काखाल सहित क्षेत्र के करीब दो दर्जन से अधिक गांवों को विकासखंड से जोड़ने वाले पीएमजीएसवाई के चाचकंडा-गोनी व मुलाणा-कांडी मोटर मार्ग पर सफर आसान होने वाला है। शासन ने मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त भाग की मरम्मत और निर्माण के लिए आपदा मद में धनराशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन

ग्रामीण राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मोटर मार्ग निर्माण से पहले क्षेत्र के ग्रामीणों को बाजार और ब्लॉक मुख्यालय कीर्तिनगर तक पहुंचने के लिए सिल्काखाल से 27 किमी का सफर तय करना पड़ता था, लेकिन जब से उक्त मोटर मार्ग का निर्माण हुआ ग्रामीणों को मात्र 16 किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है। बताया कि गत वर्ष बारिश से कई स्थानों पर मार्ग धंस चुका है, जिससे लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। विभाग ने भारी वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने के लिए मार्ग पर सूचना पट्ट लगाया है। उन्होंने विभाग से मुलाणा-कांडी मोटर मार्ग की दशा सुधारने का भी अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-गत वर्ष अत्यधिक बारिश के कारण मोटर मार्ग कई स्थानों पर धंस गया था, जबकि दीवारें भी टूटी थी। इसके बाद शासन को अनुरक्षण मद में करीब एक करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। अभी आपदा मद में 35 लाख की धनराशि मिली है। जल्द का सड़क निर्माण शुरू करवाने का प्रयास किया जा रहा है। -मनमोहन बिजल्वाण, अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई लोनिवि कीर्तिनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed