{"_id":"58da84634f1c1b467763f1e2","slug":"center-administrator-of-barkhet-and-remove-the-examination-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़खेत के केंद्र व्यवस्थापक और परीक्षा प्रभारी हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़खेत के केंद्र व्यवस्थापक और परीक्षा प्रभारी हटाए
/ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी।
Updated Tue, 28 Mar 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा के दौरान जीआईसी बड़खेत परीक्षा केंद्र पर सचल दल के निरीक्षण के दौरान इंटर मीडिएट गणित के प्रश्नपत्र में विषय अध्यापक परीक्षा कक्ष में पाया गया। इस मामले में मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत ने केंद्र व्यवस्थापक व परीक्षा प्रभारी को हटाने के आदेश दिए। इसके साथ ही बीईओ को परीक्षा केंद्र पर एक पर्यवेक्षक तैनात करने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत ने मंगलवार को विकास खंड रिखणीखाल के जीआईसी बड़खेत परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। यहां हाईस्कूल गृह विज्ञान व इंटर मीडिएट गणित की परीक्षा हो रही थी। निरीक्षण में गणित के प्रश्नपत्र के दौरान परीक्षा कक्ष में गणित विषय का ही शिक्षक तैनात पाया गया। इसके अलावा परीक्षा केंद्र में छात्राएं एक कक्ष तथा छात्र एक कक्ष में पाए गए। सीईओ ने बताया कि मंगलवार को परीक्षा प्रभारी को उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर संकलन केंद्र कोटद्वार भेजा गया व उनके स्थान पर सहायक परीक्षा प्रभारी की तैनाती की गई, जो कि नियम के विरुद्ध है।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ड्यूटी पंजिका का अवलोकन करने पर पाया गया कि इससे पूर्व भी परीक्षा में विषय अध्यापकों की तैनाती की गई है। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को केंद्र व्यवस्थापक व परीक्षा प्रभारी को हटाने के साथ ही केंद्र पर पर्यवेक्षक तैनात करने के आदेश दिए हैं। रावत ने बताया कि मामले की रिपोर्ट तैयार कर रामनगर बोर्ड को भेज दी गई है। सचल दल में बीईओ रामफल पाल, प्रवक्ता केशर सिंह असवाल व महेंद्र सिंह नेगी शामिल थे।
विज्ञापन