फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   CBI returned after questioning and scrutinizing documents

पूछताछ और दस्तावेज खंगालने के बाद लौटी सीबीआई

Fri, 17 Sep 2021 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
CBI returned after questioning and scrutinizing documents
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी शिक्षण संस्थानों को गैरकानूनी ढंग से फायदा पहुंचाने के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम दो दिन बाद लौट गई। इस दौरान टीम ने दस्तावेजों को खंगालने के साथ ही आरोपी शिक्षकों/अधिकारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

वर्ष 2014-16 के बीच गढ़वाल विवि की ओर से देहरादून के निजी शिक्षण संस्थानों में सीट वृद्धि और विषयों की संबद्धता मामले में सीबीआई जांच कर रही है। आरोप है कि तत्कालीन कुलपति समेत शिक्षकों/अधिकारियों ने गैरकानूनी ढंग से शिक्षण संस्थानों को फायदा पहुंचाया है। इस प्रकरण में गढ़वाल विवि के शिक्षकों/अधिकारियों समेत शिक्षण संस्थानों के खिलाफ गत जुलाई माह में केस दर्ज हो चुका है। दो माह तक दस्तावेजों को देखने के बाद सीबीआई बुधवार से गढ़वाल विवि मुख्यालय में डटी हुई थी। बुधवार को टीम ने यहां संबद्धता सहित अन्य कागजातों को खंगाला था। वहीं, बृहस्पतिवार को आरोपी शिक्षकों व अधिकारियों से पूछताछ की गई। शुक्रवार दिन में टीम यहां से देहरादून के लिए निकल गई। बताया जा रहा है कि सीबीआई चार्जशीट लगाने से पहले इस प्रकरण से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य एकत्रित करके ले गई है। सीबीआई जांच में आरोपों की पुष्टि हो गई तो कई वरिष्ठ शिक्षकों के लिए मुसीबत हो सकती है। उक्त शिक्षक विवि में जिम्मेदार पदों पर भी आसीन हैं। वहीं कुछ शिक्षक/अधिकारी रिटायर भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed