फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Case of assault on ex-serviceman transferred to regular police

Pauri News: पूर्व सैनिक से मारपीट का मामला रेगुलर पुलिस को हुआ हस्तांतरित

Fri, 22 Nov 2024 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Case of assault on ex-serviceman transferred to regular police

विज्ञापन
पौड़ी। तहसील पौड़ी में अगरोडा के पास चांदनीधार में शराबियों की ओर से पूर्व सैनिक से मारपीट का मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हो गया है। डीएम पौड़ी डाॅ. आशीष चौहान ने केस हस्तांतरण आदेश जारी किया है। सीओ सदर पौड़ी अनुज कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच कोतवाली पौड़ी को सौंप दी गई है। कहा, एसआई राकेश चौधरी को जांच अधिकारी नामित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।तहसील पौड़ी में अगरोडा के पास चांदनीधार में बीते बुधवार शाम को कुछ युवा शराब पी रहे थे। चिंडालू गांव निवासी पूर्व सैनिक विक्रम सिंह ने युवाओं को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने पर आपत्ति जताई थी। शराब पीने से मना करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई थी। राजस्व पुलिस ने मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किए जाने के लिए डीएम पौड़ी को पत्र भेजा था। डीएम पौड़ी डा. आशीष चौहान ने केस हस्तांतरण का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed