फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Car carrying people returning from a wedding ceremony falls into a ditch, woman dies

Pauri News: शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी, महिला की मौत

Sun, 10 May 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 10 May 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Car carrying people returning from a wedding ceremony falls into a ditch, woman dies
देहलचौरी मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, चार लोग घायल
विज्ञापन

मृत महिला देहरादून निवासी, घायल लोगों ने रुद्रप्रयाग और पौड़ी जिले के लोग शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे लोगों की कार बिलकेदार-देहलचौरी मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 से 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में देहरादून निवासी महिला की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को बाहर निकाला।


पुलिस के अनुसार रविवार को देहलचौरी चौकी में सूचना मिली कि अरकणी बैंड से करीब 800 मीटर आगे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली श्रीनगर से पुलिस टीम आपदा राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि वाहन चालक रोहित थपलियाल रुद्रप्रयाग से शादी समारोह में शामिल होकर विकास खंड कोट के ग्राम भेंटा गांव से रुद्रप्रयाग लौट रहे थे। वाहन में चालक समेत पांच लोग सवार थे। मौके पर तैनात कांस्टेबल बद्रीलाल ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल महिला अनीता भट्ट (49) पत्नी शशिराम भट्ट निवासी जाखन, अंसल ग्रीन वैली, राजपुर रोड देहरादून को कांस्टेबल बदरीलाल ने अपने निजी वाहन से तत्काल बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल लोगों में चालक रोहित थपलियाल (24) पुत्र प्रेमचंद थपलियाल, रश्मि देवी (45) पत्नी प्रेमचंद थपलियाल, सुधा देवी (54) पत्नी जगदीश प्रसाद निवासी रतूड़ा रुद्रप्रयाग तथा सुमन बिष्ट (26) पुत्री गजपाल सिंह बिष्ट निवासी ग्राम भेंटा, देहलचौरी पौड़ी जनपद शामिल हैं। सभी घायलों का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed