फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Candidates will not be able to celebrate victory

प्रत्याशी नहीं मना पाएंगे जीत का जश्न

Tue, 08 Mar 2022 10:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:05 PM IST
विज्ञापन
Candidates will not be able to celebrate victory
पौड़ी में प्रत्याशियों व राजनीतिक दलो के प्रतिनिधियों की बैठक लेते जिला निर्वाचन अधिकारी डा. वि? - फोटो : PAURI
जनपद पौड़ी में राजनीतिक दलों के प्रत्याशी 10 मार्च को मतगणना के बाद जीत का जश्न नहीं मना पाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि आदर्श आचार संहिता को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में किसी भी प्रकार के जुलूस व नारेबाजी पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि मतगणना के बाद कोई भी प्रत्याशी जीत का जुलूस नहीं निकाल पाएगा। किसी प्रत्याशी के जुलूस निकाले जाने की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रत्याशियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले की छह विधानसभा सीटों पर मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईवीएम के मतों की गणना के लिए 77 टेबल, डाक मतपत्रों की गणना के लिए 66 टेबल बनाए गए हैं। डाक मतपत्रों की स्केनिंग के लिए 55 टेबल निर्धारित हैं। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दल समस्त टेबलों पर अपने मतगणना अभिकर्ता की तैनाती कर सकते हैं। राजनीतिक दलों के मतगणना अभिकर्ताओं को आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट लानी अनिवार्य है। एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। बैठक में उप निर्वाचन अधिकारी इला गिरी, पीडी संजीव कुमार रॉय, नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट अमरेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस विनोद नेगी, प्रत्याशी राजकुमार पोरी, मनोहर लाल पहाड़ी, प्रतिनिधि ओम प्रकाश जुगराण, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अद्धैत बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में सोता रहा एक अधिकारी
पौड़ी। मतगणना तैयारियों को लेकर एक ओर जहां जिला निर्वाचन अधिकारी प्रत्याशियों व दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ले रहे थे। वहीं उनकी बैठक में एक अधिकारी अपनी नींद पूरी करता रहा। हालांकि वह निंद्रा को तोड़ने के लिए कभी-कभी मोबाइल फोन चला रहा था। इसके बावजूद वह अधिकारी अपनी नींद पर काबू नहीं कर पा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed