फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Candidate will be declared on the basis of confidential survey and screening

Pauri News: गोपनीय सर्वे और स्क्रीनिंग के आधार पर होगा प्रत्याशी घोषित

Fri, 20 Dec 2024 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Candidate will be declared on the basis of confidential survey and screening

विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम चुनाव में भाजपा की ओर से मेयर व पार्षदों के लिए दावेदारी कर रहे दावेदारों से रायशुमारी ली गई। दो दिनों तक पर्यवेक्षकों ने दावेदारों के मन को टटोला व क्षेत्र में गोपनीय सर्वे भी करवाया।
भाजपा के छह से अधिक कार्यकर्ताओं ने मेयर व सवा सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने पार्षद पद के लिए दावेदारी पेश की है। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा के चुनाव पर्यवेक्षक व प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, थराली विधायक भूपालराम टम्टा, नेहा जोशी ने दो दिनों तक दावेदारों समेत सामाजिक संगठनों व वरिष्ठ पदाधिकारियों की राय ली।
विज्ञापन

साथ ही दावेदारों की स्क्रीनिंग करने का भी निर्णय लिया गया। तीनों चुनाव पर्यवेक्षकों के पैनल को मेयर व पार्षद पद के दावेदारों की स्क्रीनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोठारी ने बताया कि सभी दावेदारों से राय ली गई है, मेयर पद के लिए छह व पार्षद के लिए सौ से अधिक दावेदार हैं। सभी से वार्ता कर ली गई है, अब रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इससे पूर्व नगर क्षेत्र में गोपनीय सर्वे भी कराया गया है, सर्वे व दावेदारों की रायशुमारी के आधार पर प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। थराली विधायक भूपालराम टम्टा ने कहा कि नगर क्षेत्र में बीजेपी की स्थिति मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed