फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Campus placement of 52 students of GB Pant Institute horse racing

Pauri News: जीबी पंत संस्थान घुड़दौड़ी के 52 छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट

Thu, 05 Dec 2024 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Campus placement of 52 students of GB Pant Institute horse racing

विज्ञापन
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्राॅनिक्स एंड कम्युनिकेशन व मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 52 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट हो गया है। कोलकाता की ओआरसी इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड ने 3.6 लाख के वार्षिक पैकेज पर सभी का चयन किया है। छात्रों के प्लेसमेंट पर संस्थान के निदेशक प्रो. वीएन काला व टीपीओ डाॅ. केएस भाटिया ने शुभकामनाएं दी हैं।जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में बीते 2 व 3 दिसंबर को एक मल्टीनेशनल कंपनी ने कैंपस प्लेसमेंट के लिए छात्रों की एक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की। कंपनी ने परीक्षा के बाद 52 छात्रों का चयन किया है।
संस्थान के टीपीओ डाॅ. केएस भाटिया ने बताया कि कोलकाता के ओआरसी इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड में बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 20 छात्रों, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 18 छात्रों और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 14 छात्रों का 3.6 लाख वार्षिक के पैकेज पर चयन हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ओआरसी कंपनी इंजीनियरिंग नेटवर्किंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में कार्य करती है। बताया कि बीते कुछ दिनों पहले 25 छात्रों का भी कैंपस प्लेसमेंट हो चुका है। इस मौके पर ऑनलाइन प्लेसमेंट में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के समन्वयक सुमित राणा, इलेक्टीकल इंजीनियरिंग समन्वयक डाॅ. सचिन नेगी, ईसीई के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी पुष्कर प्रवीण ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed