फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   called shooter from Kanpur

वन विभाग ने कानपुर से एक और पैनल शूटर बुलवाया

Thu, 26 Nov 2015 09:38 PM IST
यमकेश्वर/कोटद्वार
यमकेश्वर/कोटद्वार Updated Thu, 26 Nov 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
लैंसडौन वन प्रभाग के लालढांग रेंज में आतंक और दहशत का पर्याय बना आदमखोर गुलदार चार दिन बाद भी वन विभाग और उनके शिकारियों के हत्थे नहीं चढ़ सका है। उधर, क्षेत्र में कई और गुलदार घूम रहे हैं जिससे पूरी रवासन घाटी और डाडामंडल इलाके में आदमखोर के अलावा गुलदारों का आतंक और दशहत बरकरार है। वन विभाग ने बृहस्पतिवार को कानपुर से एक और शिकारी दल यमकेश्वर में बुला लिया है। करीब तीन पिंजड़े लगा दिए गए हैं, जबकि तीन क्षेत्रों में मचान बनाकर आदमखोर पर निगरानी रखने और उसकी पहचान करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

वन विभाग के एसडीओ जेएस रावत और एमके बहुखंडी की मानें तो वन विभाग ने आदमखोर को जिंदा पकड़ने या फिर पहचान कर मार डालने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को जहां पौड़ी के विख्यात शिकारी जॉय  हुकिल और उनके सहयोगी दयाल सिंह ने क्षेत्र में मोर्चा संभाल लिया है, वहीं एक और शिकारी दल बुलवा लिया गया है। विभाग आदमखोर के मामले में कतई और जोखिम लेने के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूरे दिन वन विभाग के अधिकारियों ने शिकारी दलों के साथ समूचा जंगल खंगालकर गुलदारों के पंजे के निशान लिए। क्षेत्र में कई और गुलदारों के सक्रिय होने से आदमखोर की पहचान करने में दिक्कत महसूस हो रही है। अधिकारी यह सुनिश्चित करना चाह रहे हैं कि मरने वाला गुलदार आदमखोर हो। ऐसा न हो कि कोई और गुलदार मारा जाए और समस्या जस की तस रह जाए। वरिष्ठ अधिकारी इस अभियान पर पूरी निगाह रखे हुए हैं। उधर, डाडामंडल के धारकोट, मरोड़ा, दिबोगी, अमोला, ताछला, रामजीवाला, किमसार, गढ़ाकोट, बणास तल्ला और मल्ला समेत दर्जनों गांवों में लोग शाम होते ही घरों में दुबक जा रहे हैं। ग्राम  प्रधान धारकोट जगमोहन सिह, ग्राम प्रधान रामजीवाला सुभाष चंद्र शुक्ला, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामजीवाला गजेंद्र सिंह, दिबोगी की प्रधान सुमित्रा देवी, पूर्व प्रधान श्यामलाल कुकरेती ने बताया कि क्षेत्र में कई और गुलदार दिखने से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed