फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   By-elections for Gram Panchayat members concluded peacefully

Pauri News: ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए शांतिपूर्वक संपन्न हुआ उपचुनाव

Thu, 20 Nov 2025 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 20 Nov 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
By-elections for Gram Panchayat members concluded peacefully
- दुगड्डा की 67 पंचायतों के 311 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर हुआ मतदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुगड्डा (कोटद्वार)। ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतों के छह वार्ड सदस्यों के उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से मतदान हुआ। शाम निर्धारित समय पर मतदान संपन्न होने पर मतपेटियां ब्लॉक मुख्यालय पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी गईं।

दुगड्डा ब्लाॅक की 67 ग्राम पंचायतों के 469 में से 311 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त चल रहे थे। पंचायत सदस्यों के उपचुनाव के लिए 13 व 14 नवंबर को रिक्त पदों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। आमसौड़ के दो वार्ड, हनुमंती सरुडा़, नौगांव तल्ला, हर्षू व केष्टा के एक-एक वार्ड के लिए एक से अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जिस पर बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। आरओ/बीडीओ वीडी रतूड़ी ने बताया कि स्ट्रांग रूम ब्लाॅक में ही बनाया गया है। यहीं मतपेटियां जमा कराई जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद है। 22 नवंबर यानी कल सुबह आठ बजे से ब्लाॅक मुख्यालय में मतगणना का कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं, विकासखंड एकेश्वर में तीन मतदान केंद्रों पर बृहस्पतिवार को पंचायत उपचुनाव सम्पन्न हुआ। रिटर्निंग ऑफिसर नरेश चंद्र सुयाल ने बताया कि विकासखंड एकेश्वर में ग्राम सभा धरासू में दो वार्डों, ग्राम सभा नौगांव में एक वार्ड व ग्राम सभा मौंदाड़ी में एक वार्ड पर उप चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed