फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Training provided to 51 medical personnel

Pauri News: 51 चिकित्सा कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

Fri, 16 Oct 2026 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 16 Oct 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Training provided to 51 medical personnel
श्रीनगर। पर्वतीय क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग की ओर से ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें रुद्रप्रयाग जिले के 29 चिकित्सा अधिकारियों और 18 आशा फैसिलिटेटरों सहित 51 चिकित्सा कर्मियों को मानसिक रोगों की पहचान, प्राथमिक उपचार और गंभीर मरीजों को रेफर करने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ. मोहित सैनी, डॉ. पार्थ दत्ता और डॉ. श्वेता कृष्णा ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी। डॉ. मोहित सैनी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण लोगों को मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में चिकित्सा अधिकारियों को उपचार के लिए प्रशिक्षित करना जरूरी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी, जिला समन्वयक नागेश्वर प्रसाद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed