फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   business with garwali dishes

गढ़वाली व्यंजनों को बनाया स्वरोजगार का जरिया

Thu, 29 Oct 2015 10:06 PM IST
पौड़ी
पौड़ी Updated Thu, 29 Oct 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
रोजगार की दुहाई देकर पहाड़ से पलायन  करने वाले युवाओं के लिए पौड़ी निवासी निखिल रौथाण और मुकेश बछेती किसी प्रेरणास्रोत से कम नहीं हैं। देश-विदेश के होटलों में अपनी सेवाएं देकर लौटे ये युवो गढ़वाली व्यंजनों को स्वरोजगार का जरिया बनाने के साथ-साथ इन्हें अलग पहचान देनेे का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


पौड़ी के न्यू आदर्श विहार कालोनी निवासी निखिल रौथाण कुरुक्षेत्र से  होटल मैनेजमेंट करने के बाद एमबीए और एमएचएम (मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट) कर चुके हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद निखिल रौथाण दिल्ली, नोएडा, जयपुर आदि बड़े शहरों में होटल व्यवसाय से जुड़े रहे। 26 वर्षीय रोबिन का कहना है कि पहाड़ में स्वरोजगार की काफी संभावनाएं हैं।  इसको देखते हुए उन्होंने और विदेश में होटल प्रबंधन के अनुभव प्राप्त कोटद्वार निवासी मुकेश बछेती ने रोजगार के लिए  बाहर जाने के बजाय पौड़ी में गढ़वाली व्यंजनों को स्वरोजगार का जरिया  बनाया।
विज्ञापन

दोनों समूह बनाकर पार्टी और अन्य कार्यक्रमों के लिए गढ़वाली व्यंजन तैयार कर रहे हैं। पिछले पांच महीने से दोनों एक निजी संस्थान में होटल  मैनेजमेंट की शिक्षा देने साथ-साथ लोगों को चैंसा, फाणू,  कोदे की रोटी, रोट, अर्से, मीठा भात समेत कई गढ़वाली व्यंजनों के दुर्लभ स्वाद की याद को हकीकत में बदल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटद्वार निवासी मुकेश बछेती ने बताया कि गढ़वाली  व्यंजनों की डिमांड बढ़ रही है। इस कार्य में उनके साथ अन्य बेरोजगारों को भी रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed