फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Business Board election activities intensify, voting to be held on 12th

Pauri News: व्यापार मंडल चुनाव की सरगर्मियां तेज, 12 को होगा मतदान

Tue, 19 May 2026 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 19 May 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Business Board election activities intensify, voting to be held on 12th
चुनाव अधिकारी नियुक्त, 21 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति बनाई
विज्ञापन

मतदान के बाद उसी दिन शाम को ही घोषित कर दिए जाएंगे चुनाव परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी



श्रीनगर। व्यापार मंडल के वर्ष 2026 के चुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव संचालन समिति का गठन करते हुए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए 21 सदस्यीय संचालन समिति बनाई गई है। समिति में दिनेश प्रसाद भट्ट को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। मतदान 12 जून को होगा।

चुनाव संचालन समिति में वासुदेव कंडारी, दिनेश पंवार, जगदीप रावत, आनंद भंडारी, खिलेंद्र चौधरी, हिमांशु अग्रवाल, बृजेश भट्ट, गोपाल डुडेजा सहित कई व्यापारियों को शामिल किया गया है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 30 और 31 मई को नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। 1 और 2 जून को प्रत्याशी नामांकनपत्र जमा करेंगे। 3 जून को नामांकनपत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी जबकि 4 जून को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। निर्वाचन समिति के अनुसार 12 जून को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद उसी दिन शाम 5 बजे चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव संचालन समिति ने बताया कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को व्यापार सभा से नो ड्यूज प्रमाणपत्र, पॉल्यूशन संबंधित दस्तावेज, अधिवक्ता द्वारा सत्यापित एफिडेविट तथा आवेदनपत्र के साथ फोटो जमा करना अनिवार्य होगा। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही बाजार क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। संभावित प्रत्याशी समर्थन जुटाने में सक्रिय हो गए हैं और व्यापारियों के बीच चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed