{"_id":"5e4034f88ebc3ee5fb3e6a55","slug":"bus-base-will-come-into-existence-by-october-nameless-pauri-news-drn335583317","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्टूबर माह तक अस्तित्व में आ जाएगा बस अड्डा: बेनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्टूबर माह तक अस्तित्व में आ जाएगा बस अड्डा: बेनाम
विज्ञापन
पौड़ी में बस अड्डे की छत के लिंटर डालने के कार्य का शुभारंभ करते पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम।
- फोटो : PAURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय के बहुमंजिला बस अड्डे के निर्माण की गतिविधि तेज हो गई है। अड्डे के प्रथम तल की छत के शेष हिस्से का लिंटर डालने का कार्य शुरू हो गया है। पालिकाध्यक्ष बेनाम ने अक्टूबर माह तक बस अड्डे के निर्माण कार्य के पूर्ण होने का दावा किया है।
मंडल मुख्यालय पौड़ी में बहुमंजिला बस अड्डे का निर्माण कार्य वर्ष 2006 में शुरू हुआ था। 2008 को बस अड्डे का भूतल तैयार किया गया। लेकिन इसके बाद लंबे समय तक अड्डे का निर्माण कार्य लटका ही रहा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बस अड्डे के निर्माण को एक करोड़ के धनराशि की घोषणा की। लेकिन पैसा नहीं मिल पाया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मई 2018 को बस अड्डे के निर्माण को 1.57 करोड़ की घोषणा करते हुए 50 लाख की राशि अवमुक्त की। जिसके बाद अड्डे के प्रथम तल की छत के आधे हिस्से का लिंटर डाला गया। पालिका को शासन अभी 1.7 करोड़ की राशि नहीं मिली है। लेकिन पालिका ने अड्डे के निर्माण कार्य को गति देने के लिए राज्य वित्त मद से नवंबर 2019 में 92 लाख की राशि निर्माणदायी संस्था लोनिवि प्रांतीय खंड को जारी की। अब अड्डे के प्रथम तल की छत के शेष हिस्से के लिंटर डालने का कार्य शुरू हो गया है। इस अवसर पर प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता एमएस नेगी मौजूद रहे।
तीन मंजिला बस अड्डा अक्टूबर 2020 तक अस्तित्व में आ जाएगा। कहा कि अड्डे की दूसरी मंजिल व तीसरी मंजिल के निर्माण को लेकर जल्द ही 6.50 करोड़ की लागत का टेंडर निकाल, निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जाएगा। यशपाल बेनाम, पालिकाध्यक्ष