{"_id":"67af801985cf74effc0e83a9","slug":"burn-ward-will-be-built-in-ccb-block-of-medical-college-srinagar-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-619572-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के सीसीबी ब्लॉक में बनेगा बर्न वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के सीसीबी ब्लॉक में बनेगा बर्न वार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल में आने वाले गंभीर रूप से आग से जले व झुलसे मरीजों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ता है। यहां पर प्लॉस्टिक सर्जन न होने के कारण सर्जरी विभाग के अंतर्गत ही बर्न वार्ड को संचालित किया जा रहा है। जिसमें सामान्य जले, झुलसे मरीजों को ही उपचार मिल पा रहा है। गंभीर रूप से आग से जले मरीजों को उपचार के लिए हायर सेंटर का सहारा लेना पड़ता है। अब यहां सीसीबी ब्लॉक में बर्न वार्ड बनाया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज श्रीनगर पर स्वास्थ्य सुविधाओं की दृष्टि से पौड़ी, टिहरी, रूद्रप्रयाग व चमोली जिले के लोग निर्भर हैं। चार धाम यात्रा का मुख्य पड़ाव होने के कारण यहां यात्री भी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल पर निर्भर रहते हैं। मेडिकल कॉलेज बने होने के 15 साल बाद ही यहां गंभीर मरीजों के उपचार के लिए सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती न होने से दिक्कतें हो रही हैं। गर्मियों में जंगलों की आग व अन्य कारणों से जले गंभीर मरीजों के अस्पताल में पहुंचने पर उन्हें सामान्य उपचार देकर हायर सेंटर जाना पड़ता है। इससे उनकी जान का जोखिम बढ़ जाता है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से लंबे समय से यहां सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार भी आयोजित किए जा रहे हैं, बावजूद यहां सुपर स्पेशलिस्ट रिक्त पदों पर नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं।
मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में सीसीबी ब्लॉक का निर्माण कार्य जोरों पर है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा होने पर यहां आंधुनिक सुविधाओं वाला बर्न वार्ड भी तैयार किया जाएगा। अभी बर्न से संबंधित मरीजों को सर्जरी विभाग के अंतर्गत उपचार दिया जा रहा है। इसके लिए वार्ड में बेड भी बनाए गए हैं। प्लॉस्टिक सर्जन व अन्य रिक्त पदों के लिए हर माह साक्षात्कार आयोजित हो रहे हैं। संभावना है कि जल्द ही प्लॉस्टिक सर्जन की तैनाती होगी।- डा. अजय विक्रम सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, बेस अस्पताल, मेडिकल कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल।