फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   BSNL connectivity from non-account holder upset

बीएसएनएल की कनेक्टिविटी न होने से खाताधारक परेशान

Thu, 26 Nov 2015 06:33 PM IST
सतपुली/कोटद्वार
सतपुली/कोटद्वार Updated Thu, 26 Nov 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
सतपुली। एसबीआई की सतपुली शाखा में कनेक्टिविटी की समस्या ग्राहकों के लिए जी का जंजाल बनती जा रही है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर कनेक्टिविटी के धोखा दे जाने पर ग्राहकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दौरान ग्राहकों में एसबीआई के साथ ही बीएसएनएल के प्रति भी भारी आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन


एसबीआई शाखा, सतपुली में कोर बैंकिंग सेवा शुरू होने के साथ ही कनेक्टिविटी न होना रोजमर्रा की बात हो गयी है। आए दिन कनेक्टिविटी न होने से कई किमी दूर का सफर कर बैंक पहुंचे ग्राहकों को खाली हाथ घर लौटना पड़ता है। इससे ग्राहकों में एसबीआई के प्रति आक्रोश गहराता जा रहा है। ग्रामीण जयदीप नेगी, सर्वेंद्र बिष्ट, विक्रम सिंह रावत, मनोज रावत आदि का कहना है कि कस्बे के अन्य बैंकों में प्राईवेट सेवा प्रदाता कंपनियों की सेवाएं होने के चलते वहां पर इस तरह की कोई समस्या नहीं आती। लेकिन एसबीआई में बीएसएनएल की सेवाओं के कारण स्थिति हमेशा बदहाल ही रहती है।
विज्ञापन


इधर, एसबीआई के प्रबंधक अश्विनी वासुदेव भी अपना पल्ला झाड़कर सारी समस्या के लिए बीएसएनएल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहते हैं कि बीएसएनएल की बदहाल सेवा से परेशान होकर शाखा द्वारा एयरटेल हेतु आवेदन किया गया है जिसके बाद कनेक्टिविटी की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवाएं मजाक बनकर रह गई हैं। गत तीन दिनों से जहां गढ़वाल मंडल में बीएसएनएल की सेवाओं ने उपभोक्ताओं को रूलाकर रखा, वहीं लगातार चौथे दिन बृहस्पतिवार को कोटद्वार में भी ब्रॉड बैंड सेवाएं ध्वस्त रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed