{"_id":"6554b1ca3eab1fbfe80c1936","slug":"blood-separation-unit-will-be-built-in-sub-district-hospital-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-2279-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: उप जिला अस्पताल में बनेगी ब्लड सेपरेशन यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: उप जिला अस्पताल में बनेगी ब्लड सेपरेशन यूनिट
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री की पहल पर किया जाएगा यूनिट का निर्माण
श्रीनगर। उप जिला अस्पताल श्रीनगर में ब्लड सेपरेशन यूनिट निर्माण को लेकर प्रयास तेजी पर है। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की पहल पर स्थापित होने वाली यूनिट में ब्लड बैंक के साथ ही ब्लड कंपोनेंट अलग करने की सुविधा होगी। इसके अलावा ब्लड कंपोनेंट अलग करने का कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसका फायदा पूरे गढ़वाल मंडल को मिलेगा।
52 बेड के उप जिला अस्पताल में सुविधाओं को विकसित करने के लिए प्रयास तेजी पर है। यहां पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के साथ ही मरीजों को बेहतर पैथोलॉजी, सर्जरी व अल्ट्रासाउंड, ऑक्सीजन प्लांट सहित अन्य सुविधाओं से मरीजों को लाभ मिल रहा है। अस्पताल को और हाइटेक बनाने के लिए यहां ब्लड सेपरेशन यूनिट का निर्माण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यूनिट में ब्लड बैंक भी स्थापित किया जाएगा जिसमें ब्लड कंपोनेंट (आरबीसी, डब्लूबीसी, प्लेटलेटस) अलग-अलग करने की भी व्यवस्था होगी। यहां तक कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को ब्लड कंपोनेंटस अलग-अलग करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अस्पताल परिसर में बने कर्मचारियों के पुराने भवनों को तोड़कर यूनिट की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
अब यहां पर ब्लड सेपरेशन यूनिट की स्थापना का प्रस्ताव है। यूनिट में ब्लड बैंक, ब्लड कंपोनेंट अलग करने की व्यवस्था व कर्मचारियों को ब्लड कंपोनेंट अलग करने का प्रशिक्षण भी दिया जाना प्रस्तावित है। - डॉ. नीरज राय, सीएमएस, उप जिला अस्पताल
उप जिला अस्पताल श्रीनगर में ब्लड बैंक के साथ ही ब्लड सेपरेशन यूनिट स्थापित की जाएगी। इसके बनने से पूरे गढ़वाल मंडल को लाभ मिलेगा। अस्पताल परिसर में कर्मचारियों के लिए बनाए गए पुराने भवन वाला स्थान का चयन किया गया है। जल्द ही इसके आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
डाॅ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार।