फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   BJP's Rakesh Mohan crowned as President of Nagar Panchayat Kirtinagar

Pauri News: भाजपा के राकेश मोहन के सिर सजा नगर पंचायत कीर्तिनगर के अध्यक्ष पद का ताज

Sat, 25 Jan 2025 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
BJP's Rakesh Mohan crowned as President of Nagar Panchayat Kirtinagar
श्रीनगर। नगर पंचायत कीर्तिनगर के अध्यक्ष पद पर लगातार चौथी बार भाजपा प्रत्याशी की ताजपोशी से भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। शनिवार को जीआईसी कीर्तिनगर में आयोजित मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी राकेश मोहन मैठाणी को कुल 1659 मतों में 1202 और कांग्रेस के उम्मीदवार रामलाल नौटियाल को 407 मत मिले। जबकि 13 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया व 37 मत रद्द मिले। विजयी प्रत्याशी राकेश मोहन को अपने वार्ड से सर्वाधिक 282 व विपक्षी को 89 मत मिले। वहीं वार्ड संख्या-1 से भाजपा के मनमोहन सिंह, वार्ड-2 से दीपा देवी, वार्ड-3 से कुलदीप सिंह, वार्ड-4 से निर्दलीय प्रत्याशी सविता उनियाल विजयी रहीं। चुनाव में विजय हासिल करने के बाद क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी, नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश मोहन मैठाणी, सभासद, निवर्तमान अध्यक्ष कैलाशी जाखी, पूर्व अध्यक्ष विजयराम गोदियाल और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्य बाजार में विजयी जुलूस निकाल कर मतदाताओं का आभार जताकर खुशी मनाई।दीपा देवी दूसरी बार चुनी गई सभासद
विज्ञापन




नगर पंचायत कीर्तिनगर के वार्ड संख्या-2 के मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी दीपा देवी को दूसरी बार अपना प्रतिनिधित्व का मौका दिया है। वह इस बार 57 मतों से विजयी रही हैं। जबकि पिछली बार भी उन्होंने 59 मतों से विजय हासिल की है।
विज्ञापन


मैठाणी के सामने हैं भारी चुनौतियां



चिकित्सा सेवा से जुड़े राकेश मोहन मैठाणी व्यवहार कुशल, सौम्य स्वभाव और मृदुभाषी के साथ ही समाजसेवी है। वह वर्ष 1990 से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है। वर्ष 1999 में उन्हें पार्टी का मंडल कोषाध्यक्ष बनाया गया। अब तक वह पार्टी में रहकर कार्यकर्ता की भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन अब नगर पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर उनके सामने नगर में वाहनों की पांर्किंग, पेयजल, सीवर लाइन व बिजली आदि जैसी ज्वलंत समस्याएं हैं। मैठाणी ने बताया कि इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इसके अलावा नगर पंचायत में शामिल हुईं बस्तियों का चहुंमुखी विकास एवं ढुंडप्रयाग स्नान घाट की दशा सुधारी जाएगी। जो कार्य अधूरे हैं, उन्हें पहले शीघ्रता से पूरा करने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed